लटक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लटक ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लटकनी]
१. लटकने की क्रिया या भाव । नीचे की ओर गिरता सा रहन का भाव ।
२. झुकाव । लचक ।
३. अंगों की मनोहर गति या चेष्टा । लुभावनी चाल । अंग- भंगो । उ॰—प्राणनाथ सों प्राणपियारी प्राण लटक सों लोन्हें ।—सूर (शव्द॰) । यौ॰—लटक चाल ।
४. ढालू जमीन । ढाल । (पालकी के कहार) ।
लटक ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] धोखेबाज । ठग । धूर्त । पाजी । दुष्ट । खल [को॰] ।