लतरी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लतरी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की घास या पौधा जो खेतों में मटर के साथ वोया जाता है और जिसमें चिपटी चिपटी फलियाँ लगती है । विशेष— इसके दानों से दाल निकलती है जिसे गरीब लोग खाते हैं । यह बहुत मोटा अन्न माना जाता है । इसे 'मोंट' और 'खेसारी' भी कहते हैं । पशुचारा के रुप में काम आता है ।
लतरी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लात] एक प्रकार की हलकी जूती जो केवल तले के रुप में होती है और अँगूठे को फँसाकर पहनी जाती है । चप्पल ।