सामग्री पर जाएँ

लपटाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लपटाना ^१ † क्रि॰ स॰ [हिं॰ लपटना]

१. अंगों से घेरना । लिपटाना । चिमटाना ।

२. आलिंगन करना । गले लगाना ।

३. किसी सूरत की सी वस्तु को कई फेर करके टिकाना या बाँधना । लपेटना । उ॰— दरसन आयो राना रुप चतुर्भुज जू के रहे प्रभु पौढ़ि हार सीस लपटायो है । —प्रियादास (शब्द॰) ।

४. परिवेष्टित करना । घेरना ।

लपटाना ^२ † पु क्रि॰ अ॰

१. सलग्न होना । सटना । उ॰— यह नहिं भली तुम्हारी बानी । मैं गृहकाज रहौं लपटानी । — सूर (शब्द॰) ।

२. उलझना । फँसना ।