लहकाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लहकाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ लहकना]
१. हवा में इधर उधर हिलाना डुलाना । झोंका खिलाना ।
२. आगे बढ़ाना ।
३. चाह या उत्कंठा से आगे बढ़ाना । लपकाना । जैसे,—तुमने लहका दिया, इसी से वह पीछे लगा ।
४. उत्साह दिलाकर आगे बढ़ना । आगे बढ़ने के लिये उत्साहित करना । किसी ओर अग्रसर होने के लिये बढ़ावा देना ।
५. किसी के विरुद्ध कुछ करने के लिये भड़काना । ताव दिलाना । बरगलाना ।
६. दीप्त करना । प्रज्वलित करना । जैसे, आग लहकाना । संयो॰ क्रि॰—देना ।