लहरिया
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लहरिया ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ लहर]
१. ऐसी समानांतर रेखाओं का समूह जो सीधी न जाकर क्रम से इधर उधर मुड़ती हुई गई हों । लहरदार चिह्न । टेढ़ी मेढ़ी गई हुई लकीरों की श्रेणी । जैसे,—(क) इसका लहरिया किनारा है । (ख) इसमें लहरिया काम बना हुआ है ।
२. एक प्रकार का कपड़ा जिसमें रंग बिरँगी टेढ़ी मेढ़ी लकीरें बनी होती हैं ।
३. वह साड़ी या धोती जिसकी रँगाई टेढ़ी मेढ़ी लकीरों के रूप में हो । उ॰—(क) लहरत लहर लहरिया लहर बहार । मोतिन जड़ी किनरिया बिथुरे वार ।—रहीम (शब्द॰) । (ख) फहर फहर होत प्रीतम क ो पीतपट, लहर लहर होत प्यारी को लहरिय ।—देव (शब्द॰) ।
४. जरी के कपड़ों के किनारे बनी हुई बेल ।
५. गोटे, लेस आदि की लहरदार टँकाई ।
लहरिया ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लहर + इया] 'लहर' शब्द का पूरबी निर्देशात्मक रूप । उ॰—में गैलिउ सोई पिया मोर जागे, आइ गई सुषमन लहरिया हो रामा ।—कबीर (शब्द॰) ।