लाँक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लाँक ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लक (= डंठल या बाल)]
१. जौ, गेहूँ, चने, अरहर इत्यादि के पके और कटे हुए पौधों का समूह जो झाड़ने के वास्ते एकत्र हो । ताजी कटी हुई फसल ।
२. भूसा ।
लाँक ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लंक]
१. कमर । कटि । उ॰—लगै लाँक लोयन भरे लोयन लेति लगाय ।—बिहारी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—डालना ।—लगाना ।
२. परिमाण । मिकदार ।