लाखना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लाखना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ लाख + ना (प्रत्य॰)] लाख लगाकर बरतन या और किसी चीज में का छेद बंद करना । उ॰—शील तो सिधारयो तब संग न सिधारी जब तऊ भलो आजहू लौं फूटो घट लाखनो ।—हृदयराम (शब्द॰) ।
लाखना पु † ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ लक्षण] लख लेना । जान लेना । समझ लेना । उ॰—सुनि कै महादेव कै भाखा । सिद्ध पुरुष राजैं मन लाखा ।—जायसी (शब्द॰) ।