लाटी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लाटी † ^१ संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰ लट लट ( =गाढ़ा या चिपचिपा होना)]
१. वह अवस्था जिसमें मुँह का थूक और होंठ सूख जाते हैं । उ॰—सूखहिं अधर लागि मुँह लाटी । जिउ न जाइ उर अवधि कपाटी ।—तुलसी (शव्द॰) । क्रि॰ प्र॰—लगना ।
लाटी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. लाटिका रीति ।
२. एक प्राकृत बोली (को॰) ।