लामज
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लामज संज्ञा पुं॰ [सं॰ लामज्जक] एक प्रकार का तृण । विशेष—यह तृण उत्तर प्रदेश, पंजाब और सिंध में प्रायः बारहो महीने पाया जाता है । यह खस की तरह का और कुछ पीले रंग का होता है; इसलिये इसे 'पीलाबाला' भी कहते हैं । इसकी जड़ के पास का भाग मोटा होता है और उसपर रोएँ होते हैं । इसका डंठल सीधा होता है, जिसपर चिकने, पतले और लंबे पत्ते होते हैं । वैद्यक में इसे उत्तेजक, आमदात में पसीना लानेवाला, रुधिर को साफ करनेवाला, अजीर्ण, खाँसी आदि दूर करनेवाला और विशूचिका तथा ज्वर में लाभकारी माना जाता है ।