सामग्री पर जाएँ

लीलावती

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लीलावती ^१ वि॰ स्त्री॰ [सं॰] क्रीड़ा करनेवाली । विलासवती ।

लीलावती ^२ संज्ञा स्त्री॰

१. प्रसिद्ध ज्योतिर्विद भास्कराचार्य की पत्नी का नाम जिसने लीलावती नाम की गणित की एक पुस्तक बनाई थी । पीछे भास्कराचार्य ने भी इस नाम की एक गणित की पुस्तक बनाई ।

२. संपूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं । यह रागिनी ललित, जयतश्री और देशकार से मिलकर बनी कही गई है । कोई कोई इसे दीपक राग की पुत्रवधू कहते हैं ।

३. एक छद जिसके प्रत्येक चरण में १०, ८ और १४ के विराम से ३२ मात्राएँ होती हैं और अंत में एक जगण होता है ।

४. दुर्गा का एक नाम (को॰) ।

५. सुंदरी स्त्री । सौंदर्यशील महिला (को॰) ।

६. कामुकी या विलासप्रिय औरत (को॰) ।

७. मय दानव की पत्नी का नाम (को॰) ।