लुटाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लुटाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ लूटना का प्रेर॰ रूप]
१. दूसरे को लूटने देना । डाकुओं आदि को छीन लेने देना । जैसे,— तुम रात को टल गए और हमारा माल लुटा दिया ।
३. मुफ्त में देना । बिना पूरा मूल्य लिए दे देना । जैसे,—तुम्हारा माल है, चाहे योंही लुटा दो ।
३. बरबाद करना । व्यर्थ फेंकना या व्यय करना ।
४. मुट्ठी भर भर चारों ओर इसलिये फेंकना जिसमें जो चाहे, सो ले । बहुतायत से बाँटना । स्वच्छंद वितरण करना । सवको बिना रोक टोक देना । अंधाधुध दान करना । जैसे,—बरात में उसने खूब रुपए लुटाए । संयो॰ क्रि॰—देना ।