लुनाई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लुनाई ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लोना+आई (प्रत्य॰)] लावण्य । सुंदरता । सलोनानपन । खूबसूरती । उ॰—(क) टूटे हरा हियारा पै परे पदमाकर लीक सी लंक लुनाई ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ख) राख्यो न रूप कछू विधि के घर ल्याई है लूटि लुनाई की ढेरी ।—देव (शब्द॰) ।
लुनाई † ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ हिं॰ लुनना+आई (प्रत्य॰)]
१. फसल कटाई ।
२. फसल काटने की मजदूरी ।