सामग्री पर जाएँ

लेई

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लेई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लेहिन्, लेही या लेह्य]

१. पानी में घुले हुए किसी चूर्ण को गाढ़ा करके बनाया हुआ लसीला पदार्थ जिसे उँगलो से उठाकर चाट सकें । अवलेह ।

२. आँटे को भूनकर उसमें शरबत मिलाकर गाढ़ा किया हुआ पदार्थ जो खाया जाता है । लपसी । यौ॰—लेई पूँजी=सारी जमा । सर्वस्व ।

३. घुला हुआ आटा जो आग पर पकाकर गाढ़ा और लसदार किया गया हो और जो कागज आदि चिपकने के काम में आवे ।

४. सुरखी मिला हुआ बरी का चूना जो गाढ़ा घोला जाता है और ईटों के जोड़ाई में काम आता है ।