लेमर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लेमर संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रकार का जंतु । विशेष—यह पेड़ों पर रहता है और फल, फूल, अंकुर, पत्तियाँ, अंडे और कीड़े मकोड़े, जो पेड़ों पर रहते है, खाता है । पहले मेडागास्कर टापू में इसका पता लगा था । यह बंदरों से मिलता जुलता होता है । इसकी अनेक जातियों का पता चला है, जो अफ्रीका और पूर्वोय टापुओं में फिलिपाइन और सिलीबीज तक मीलती हैं । इनके सिवा इसकी एक और जाति है, जो बिना पूँछ के होती है और मलाया, बोर्निओ, सुमात्रा आदि में मिलती है । इसकी पूँछ लंबी होती है । इसकी कुछ जातियों के जंतुओं को दिन में दिखाई नहीं देता ।