सामग्री पर जाएँ

लेवा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लेवा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ लेप्य]

१. गिलावा ।

२. मिट्टी का गिलावा । कहगिल ।

३. नाव की पेंदी का वह तखता जो सिरे से पतवार तक लगाया जाता है ।

४. लेप ।

५. पानी का इतना बरसना कि जोतने पर खेत की मीटी और पानी मीलकर गिलावा बन जाय । क्रि॰ प्र॰—लगना ।

६. गाय, भैंस आदि का थन ।

लेवा ^२ वि॰ [हिं॰ लेना] लेनेवाला । जैसे,—नामलैवा । जानलेवा । विशेष—इस अर्थ में इसका व्यवहार केवल यौगिक शब्दों के अंत में होता है । यौ॰—लेवा देई = लेनदेन । आदान प्रदान । उ॰—अपनो काज सँवार सूर सुनि हमहि बनावत कूप । लेवा देई बराबर में है कौन रंक को भूप ।—सूर (शब्द॰) ।