सामग्री पर जाएँ

लोनी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लोनी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लवण, लोन]

१. कुलफे की जाति का एक प्रकार का साग । विशेष—इसको पत्तियाँ बहुत छोटी छोटी होती है । यह ठंढी जगह पर, जहाँ सीड़ होती है, उत्पन्न होती है । यह स्वाद में खटास लिए होती है । इसमें रंग बिरंग के फुल लगते हैं । इसे लोग गमलों में बोते हैं और बिलायती लोनी कहते हैं । इसके बीज विलायत से आते हैं ।

२. वह क्षार जो चने की पत्तियों पर बैठता है ।

३. एक प्रकार की मिट्टी जिससे लोनियाँ लोग शोरा और नमक बनाते हैं ।

४. दे॰ 'लोना' ।

लोनी ^२ वि॰ स्त्री॰ [हिं॰ लोना] लावण्यमयी । सुंदरी ।