सामग्री पर जाएँ

लोमपाद

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

लोमपाद संज्ञा पुं॰ [सं॰] अंग देश के एक राजा का नाम । विशेष—यह राजा दशरथ के मित्र थे । एक वार इन्होंने ब्राह्मणों का अपमान किया । उससे क्रोध कर ब्राह्मण उनका देश छोड़कर चले गए । ब्राह्मणों के चले जाने से अंग देश में अवर्षण पड़ा । इसके निवारणार्थ राजा लोमपाद ने ऋष्यश्रृंग को राज्य में बुलाकर उन्हें अपने मित्र दशरथ की कन्या, जिसका नाम श्रोता था, प्रदान की जिससे अनावृष्टि दुर हो गई । इन्हें रोमपादट भी कहते हैं ।