लोहकिट्ट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लोहकिट्ट संज्ञा पुं॰ [सं॰] लोहे की कीट या मैल जो भट्ठे में डालकर लोहे को गलाने या ताव देने से निकलती है । विशेष— वैद्यक में इसे कृमि, वात, पित्त, जूल, मेह, गुल्म और शोय का नाशक लिखा है । इसका स्वाद मधुर और कटु तथा प्रकृति उष्ण मानी गई है । इसे मंडूर भी कहते हैं । पर्या॰— किट्ट । लोहचूर्ण । अयोमल । लोहज । कृष्णचूर्ण । लोष्ट ।