लौंगरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लौंगरा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ लौंग] एक प्रकार की वार्षिक घास । एक घास जो बरसात में होती है । विशेष—इसकी पत्तियाँ गोल और नुकीली, बरियारे से कुछ अधिक बड़ी और चमकीली होती हैं । यह घास बरसात में उगती है और इसमें लौंग के आकार की कलियाँ लगती हैं, जिनके डंठल प्रायः चौकोर होते हैं । फूल पीले रंग के होते हैं और पक जाने पर नीचे के डंठल कुछ मोटे हो जाते हैं, जिनमें बीजों से भरे चार बीजकोश निकलते हैं । बीज काले रंग के और चिपटे होते हैं । बंगाल में लोग इसकी पत्तियों का साग बनाते हैं ।