लौनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लौनी ‡ ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लौना]
१. फसल की कटनी । कटाई ।
२. वह कटा हुआ डंठल जो अँकवार में आवे । अँकोरा । डाबी । लहना ।
लौनी पु ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ नवनीत] नैनू । नवनीत । उ॰— लौनी कर आनन परसत हैं कछुक खाइ कछु लग्यो कपेलनि । कहि जन सूर कहाँ लौं वरनौं धन्य नंद जीवन युग तोलनि ।—सूर (शब्द॰) ।