वरसगाँठ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]वरसगाँठ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बरस + गाँठ] वह दिन जिसमें किसी का जन्म हुआ हो । वह दिन जिसमें किसी की आयु का एक वरस पूरा हुआ हो । जन्मदिन । सालगिरह । उ॰—कुछ न मिला हमको बरसगाँठ से । एक बरस और गया गाँठ से ।—(शब्द॰) । विशेष—प्रागरे आदि की तरफ घर में एक तागा रहता है । जिसके नाम का यह तागा होता है उसके एक एक जन्म दिन पर इस तागे में एक एक गाँठ देते जाते हैं । इसी से जन्म- दिन को बरसगाँठ कहते हैं । प्राचीन समय में भी ऐसी ही प्रथा थी ।