विक्षनरी:अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विक्षनरी से

विक्षनरी क्या है?[सम्पादन]

विक्षनरी एक मुक्त शब्दकोष है, जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं।

विकि क्या है?[सम्पादन]

विकि सॉफ़्टवेयर वार्ड कुन्निगम द्वारा १९९४ में विकसित किया गया था। तब उसने विकिवेब सॉफ़्टवेयर विकसित कर इसे २५ मार्च १९९५ को www.c2.com नामक वेबसाईट पर प्रस्तुत किया था। उसने स्वयं इसके लिए विकि नाम का सुझाव दिया था। उसने यह नाम होनोलुलु द्वीप पर स्थित हवाईअड्डे के एक कर्मचारी से सुना, जिसने उसे हवाईअड्डे के दोनों सिरों के बीच चलने वाली बस विकिविकि चान्स आर टी ५२ के बारे में बताया। विकि का अर्थ हवाईयन भाषा में तेज़ गति होता है।

सामान्यत अन्तरजाल में किसी भी वेबसाईट पर कोई जानकारी देने के लिए अथवा सुरक्षित रखने के लिए हमें वेबसाईट के स्वामी से अनुमति लेनी पड़ती है परन्तु विकि एक ऎसा साफ़्टवेयर है जो सभी को किसी भी प्रकार की प्रतिबाधा से मुक्त रखकर बिना किसी तकनीकी ज्ञान एवं विशेषाधिकार के किसी भी सूचना सामग्री को जोड़ने, संशोधित करने एवं पुन: हटाने की सुविधा उपलब्ध कराता है। क्योंकि किसी विकि साफ़्टवेयर पर सूचना सामग्री डालना अत्यन्त सरल है जिस कारण यह सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है।

मेरे बनाए लेख को कई लोग सम्पादित करते है ऐसा क्यों?[सम्पादन]

विक्षनरी का कोई भी लेख किसी अकेले व्यक्ति से सम्बन्धित नहीं होता, बल्कि यह अनेक सदस्यों के सहयोगात्मक एवं सामूहिक योदगान का परिणाम होता है। हाँ यदि आपके द्वारा बनाए गए लेख में कोई दूसरा सदस्य गलत जानकारी डालता है तो आप उसे हटा सकते है अथवा प्रबन्धकों की सहायता से उस अनावश्यक सामग्री को हटवा सकते है। आप किसी सदस्य से उसके द्वारा जोड़े गए तथ्य पर उससे लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा भी कर सकते है जिस पर अन्य प्रबन्धक एवं सदस्यगण भी अपनी प्रतिक्रिया देते है और बहुमत के आधार पर यदि ऐसा लगता है कि वह तथ्य सही है तभी उसे लेख में रखा जाता है। विकि में कोई भी तथ्य देने के साथ सम्पादक को उसका सन्दर्भ भी देना पड़ता है अन्यथा उस जानकारी को अविश्वसनीय माना जा सकता है जब तक कि वह जन सधारण को ज्ञात तथ्य न हो तो, जैसे सूर्य पूर्व में उगता है यह बात सभी जानते है अत: इसके लिए तथ्य देने की कोई आवश्यकता नहीं है। विक्षनरी पर सन्दर्भों की विश्वसनीयता के ऊपर भी अपनी नीतियां है।