सामग्री पर जाएँ

शतभिषा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

शतभिषा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] अश्विनी आदि सत्ताइस नक्षत्रों में से चौबीसवाँ नक्षत्र । विशेष—यह सौ तारों का समूह है और इसकी आकृति मंडलाकार है । इसके अधिष्ठाता देवता वरुण कहे गए हैं, और यह ऊर्ध्वमुक माना गया है । कहते हैं, जो बालक इस नक्षत्र में जन्म लेता है, वह साहसी निष्ठुर चतुर और अपने वैरी का नाश करनेवाला होता है ।