शतानीक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शतानीक संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वृद्ध पुरुष । बुड्ढा आदमी ।
२. एक मुनि का नाम जो ब्यास के शिष्य थे ।
३. श्वसुर । ससुर ।
४. पुराणानुसार चौथे युग में चंद्रवंश का द्वितीय राजा । इसका पिता जनमेजय और पुत्र सहस्त्रानीक थी ।
५. भागवत के अनुसार सुदास राजा का पुत्र ।
६. महाभारत के अनुसार नकुल के एक पुत्र का नाम जो द्रौपदी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था । एक असुर का नाम ।
८. सौ सिपाहियों का नायक ।