शबबरात
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शबबरात संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰] मुसलमानों के आठवें मास की चौदहवीं अथवा पंद्रहवी रात । विशेष—इस रात को मुसलमानों के विश्वास के अनुसार फरिश्ते परमात्मा की आज्ञा से भोजन बाँटते और आयु का हिसाब लगाते हैं । इस दिन मूसलमान अपने मृत पूर्वजों के उद्देश्य से प्रार्थना करते, हलुआ पूरी बाँटते, रोशनी करते और आतिश- बाजी छोड़ते हैं ।