शब्दित
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शब्दित ^१ वि॰ [सं॰]
१. ध्वनियुक्त । शब्दायमान । ध्वनित । उ॰— (क) सतत शब्दित गेह समूह में, विजनता परिवर्धित थी हुई ।—प्रिय॰, पृ॰ २२ । (ख) मुझे प्रेम का नीरव मानस सुंदर शब्दित करने दो ।—वीणा, पृ॰ २७ ।
२. बजाया हुआ या बजता हुआ ।
३. पुकारा हुआ । आहूत ।
४. व्याख्या किया हुआ । व्य़ाख्यात ।
५. घोषित । प्रचारित [को॰] ।
शब्दित ^२ संज्ञा पुं॰ कोलाहल । शोर । हल्ला [को॰] ।