सामग्री पर जाएँ

शाकद्वीप

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

शाकद्वीप सज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. पुराणानुसार सात द्वीपों में से एक द्वीप । विशेष—इसमें एक बहुत बड़ा शाक या सागौन का पेड़ माना गया है और यह चारों ओर क्षीरसमुद्र से घिरा हुआ कहा गया है । कहते हैं, इसमें ऋतुव्रत, सत्यव्रत, दानव्रत और अनुव्रत बसते हैं ।

२. ईरान और तुर्किस्तान के बीच में पड़नेवाले उस प्रदेश का नाम जिसमें होकर वंक्षु नद या आक्सस नदी बहती है । इस प्रदेश में आर्य और शक जातियाँ बसती थीं ।