सामग्री पर जाएँ

शिखंडिनी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

शिखंडिनी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शिखण्डिनी]

१. मोरनी । मयूरी ।

२. जूही । यूथिका ।

३. गुंजा । करजनी । चोटली ।

४. मुर्गी ।

५. द्रुपदराज की एक कन्या जो पीछे पुरुष के रूप में होकर कुरुक्षेत्र के युद्ध में लड़ी थी । विशेष—कहते हैं, पूर्व जन्म में यह काशिराज को बड़ी कन्या अंबा थी जिसे भीष्म हर लाए थे । भीष्म से बदला लेने के लिये यह पुरुष रूप में हो गई और महाभारत के युद्ध में लडी थी । विशेष दे॰ 'शिखंडी' ।

६. कश्यप की पुत्री दो अप्सराएँ जो ऋग्वेद के मंत्र की द्रष्टा मानी जाती हैं ।

शिखंडिनी ^२ वि॰ स्त्री॰ शिखंड से युक्त । शिखंडवाली ।