शिगूफा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शिगूफा संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ शिगूफ़ह्]
१. बिना खिला हुआ फूल । कली ।
२. फूल । पुष्प ।
३. किसी अनोखी बात का होना । अचंभे की बात । चुटकुला । मुहा॰—शिगूफा खिलना=कोई ऐसी बात या झगड़ा खड़ा होना जिससे मनोरंजन हो । शिगूफा खिलाना=बात खड़ी करना । तमाशे के लिये कोई मामला पैदा कर देना । शिगूफा छोड़ना= (१) कोई नई या अनोखी बात कहना । (२) तमाशा देखने के लिये कोई मामला खड़ा कर देना । शिगूफा फूलना= (१) अनोखी बात निकलना । (२) मामला खड़ा होना ।