शिनि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शिनि संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. गर्ग ऋषि के पुत्र का नाम ।
२. क्षत्रियों का एक भेद ।
३. एक यादव वीर का नाम । विशेष—इन्होंने वसुदेव के लिये देवकी का बलपूर्वक हरण किया था । इस कारण इनका सोमदत्त के साथ भयंकर युद्ध हुआ था । इनके पु्त्र का नाम सत्यक और पौत्र का सात्यकि था जो पांडवों की ओर से महाभारत में लड़ा था ।