शिरियारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शिरियारी संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक जंगली बूटी या शाक जो औषध के काम में आता है । सुसना । सुनिषण्णक । विशेष—यह जंगली शाक हर जगह होता है । इसमें चंगेरी के समान एक साथ चार चार पत्ते होते हैं जो एक अंगुल चौड़े और नोकदार होते हैं । पत्तो क बीच में कली लगती है । फलों में दो चिपटे बाज हाते हैं जा कुछ राएंदार होते है । ये बीज सूजाक में दिए जाते हैं । शिरियारी पंजाब और सिंध में अधिक होती है । वैद्यक में यह कसैली, रूखी, शीतल, हलकी, स्वादिष्ट, शुक्रजनक, रुचिकारी, मेधाजनक और त्रिदोष- नाशक कही गई है । इसका साग भी लोग खाते हैं ।