सामग्री पर जाएँ

शुद्घ

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

शुद्घ ^१ वि॰ [सं॰]

१. जिसमें किसी प्रकार की मैल या खोट आदि न हो । पवित्र । साफ । स्वच्छ । विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग प्रायः यौगिक बनाने में शब्दों के आरंभ में होता है । जैसे,—शुद्घबुद्धि, शुद्धमति ।

२. सफेद । उज्वल ।

३. जिसमें किसी प्रकार की अशुद्धि न हो । जो गलत न हो । ठीक । सही ।

४. दोषरहित । निर्दोष । बेऐब ।

५. जिसमें किसी तरह की मिलावट न हो । खालिस ।

६. निष्क- लंक । बेदाग (को॰) ।

७. ईमानदार (को॰) ।

८. चुकाया हुआ ऋण (को॰) ।

९. केवल । मात्र ।

१०. अद्वितीय (को॰) ।

११. अधिकृत (को॰) ।

१२. अननुनासिक (को॰) ।

१३. संपूर्ण । निरा । पूरा (को॰) ।

१४. भोलाभाला । सीधा सादा (को॰) ।

१५. जाँचा हुआ । परीक्षित (को॰) । तीक्ष्ण । तेज किया हुआ (को॰) ।