शूकरक्षेत्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शूकरक्षेत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक तीर्थ जो नैमिषारण्य के पास है । उ॰—मैं पुनि निज गुरु सन सुनी कथा जो शूकरखेत । समुझी नहिं तस बालपन तब अति रहेउँ अचेत ।—तुलसी (शब्द॰) । विशेष—कहते हैं, भगवान् विष्णु ने वाराह अवतार धारण करने पर हिरण्यकेशी (हिरण्याक्ष) को यहीं मारा था । आजकल यह स्थान सोरों नाम से प्रसिद्ध है ।