सामग्री पर जाएँ

शूप

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

शूप संज्ञा पुं॰ [सं॰ शूर्प] बेंत, सींक या बाँस आदि का बना हुआ एक प्रकार का लंबा चौड़ा पात्र जिसमें रखकर अन्न आदि पछोड़ा जाता है । सूप । फटकनी । उ॰—तेहि बन शूप बनावनहारे । बेत लेन इक समय सिधारे ।—रघुराज (शब्द॰) । विशेष—इसकी लंबाई के बल में एक सिरे पर कुछ ऊँची लंबी बाढ़ होती है; और दूसरा सिरा बिलकुल खाली रहता है । चौड़ाई के बल में दोनों ओर कुछ ऊँची ढालुआँ बाढ़ होती है जो बिलकुल आगे के सिरे पर पहुँचकर खतम हो जाती है ।