श्यावदंत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]श्यावदंत संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्यावदन्त]
१. दाँतों का एक प्रकार का रोग । विशेष—इसमें रक्त मिश्रित पित्त से दाँत जलकर काले, पीले या नीले हो जाते हैं ।
२. वह जिसके दाँत स्वभावतः काले रंग के हो ।
३. वह व्यक्ति जिसके आगे के दो दाँतों के बीच छोटा सा दाँत हो या उनके ऊपर दाँत हो (को॰) ।