श्रमजीवी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]श्रमजीवी ^१ वि॰ [सं॰ श्रमजीविन्]
१. शारीरिक परिश्रम करनेवाला । मेहनत करके पेट पालनेवाला । उ॰—चींटी है प्राणी सामाजिक वह श्रमजीवी, वह सुनागरिक ।—युगवाणी, पृ॰ २२ ।
२. बौद्धिक परिश्रम करके जीविका चलानेवाला । जैसे, श्रमजीवी पत्रकार, श्रमजीवी लेखक ।
श्रमजीवी ^२ संज्ञा पुं॰ मजदूर । कुली । उ॰—ये नाप रहे निज घर का मग, कुछ श्रमजीवी धर डगमग पग, भारी है जीवन भारी पग ।—युगांत, पृ॰ २० ।