श्रृंखल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]श्रृंखल संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्रङ्खल]
१. एक प्रकार का आभरण जो प्राचीन काल में पुरुष लोग कमर में पहनते थे । मेखला ।
२. हाथी आदि के बाँधने की लोहे की जंजीर । साँकल । सिक्कड़ । उ॰—अंकुस घंट सुश्रृंखल जेऊ । चौदह सहस महा गज लेऊ ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
३. हथकड़ी बेड़ी ।
४. नियम ।
५. मापने की जंजीर (को॰) ।
६. परंपरा । सिलसिला (को॰) ।
७. बंधन (को॰) ।