श्रृंगाटक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]श्रृंगाटक संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्रृङ् गाटक]
१. प्राचीन काल का एक प्रकार का खाद्य पदार्थ जो मांस से बनाया जाता था ।
२. एक मर्मस्थान जो सस्तक में उस स्थान पर माना जाता है, जहाँ नाक, कान, आँख और जीभ से संबंध रखनेवाली चारों शिराएँ मिलती हैं । विशेष—कहते हैं, यह मर्मस्थान चार अंगुल का होता है और इसके चारों ओर से चारों शिराएँ निकलती हैं; इसी से इसे श्रृंगाटक कहते हैं । यह भी माना जाता है कि इस स्थान पर चोट लगने से तुरंत मृत्यु हो जाती है ।
३. सिंघाड़ा । दे॰ 'श्रृंगाट' ।
४. तीन चोटियोंवाला पहाड़ (को॰) ।
५. द्वार । दरवाजा (को॰) ।
६. एक प्रकार का सिंघाड़े के आकार का पकवान । समोसा (को॰) ।
७. चौराहा (को॰) ।
८. काँटा । कंटक (को॰) ।