श्लिष्ट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]श्लिष्ट वि॰ [सं॰]
१. मिला हुआ । एक में जुड़ा हुआ । सटा हुआ । लगा हुआ ।
२. अच्छी तरह जमा हुआ । चिपका हुआ । खूब बैठा हुआ (वस्त्र आदि) ।
३. आलिंगित । भेंटा हुआ ।
४. (साहित्य में) श्लेषयुक्त । जिसके दोहरे अर्थ हों ।
५. टिका हुआ । झुका हुआ (को॰) ।
श्लिष्ट रूपक संज्ञा पुं॰ [सं॰] रूपक अलंकार का एक भेद । जहाँ शब्दों द्वारा रूपक का विधान किया जाय । जैसे,—देखत ही सुबरन हीरा हरिबे कौं पश्यतोहर मनोहर ये लोचन तिहारे हैं ।—भिखारी ग्रं॰, भाग २, पृ॰ १०० ।