सामग्री पर जाएँ

संतप्त

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संतप्त ^१ वि॰ [सं॰ सम् + तप्त, सन्तप्त]

१. बहुत अधिक तपा हुआ । अत्यंत तप्त ।

२. जला हुआ । दग्ध ।

३. जिसे बहुत अधिक संताप हो । दुःखी । पीड़ित ।

४. विमनस् । मलीन मन ।

५. बहुत थका हुआ । श्रांत ।

६. शुष्क । मुरझाया हुआ (को॰) ।

७. ताप की अधिकता से द्रवीभूत या पिघला हुआ । यौ॰—संतप्तचामीकर = तपाया हुआ या ताप की अधिकता से द्रवीभूत स्वर्ण । संतप्तवक्षा = जिसे साँस लेने में हृदयपीड़ा होती हो । संतप्तहृदय = मानसिक पीड़ा से युक्त ।

संतप्त ^२ संज्ञा पुं॰ कष्ट । दुःख । शोक [को॰] ।