सामग्री पर जाएँ

संदली

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संदली ^१ वि॰ [फा़॰ संदल] संदल के रंग का । हलका पीला (रंग) ।

२. संदल का । चंदन का । जैसे,—संदली कलमदान ।

संदली ^२ संज्ञा स्त्री॰

१. तिपाई । कुर्सी । चौघड़िया ।

२. संदल की बनी हुई वस्तु [को॰] ।

संदली ^३ संज्ञा पुं॰

१. एक प्रकार का हलका पीला रंग । विशेष—यह रंग कपड़े को चंदन के बुरादे के साथ उबालने से आता है । इससे कपड़े में सुगंधि भी आ जाती है । आजकल कई तरह की बुकनियों से भी यह रंग तैयार किया जाता है ।

२. एक प्रकार का हाथी जिसे दाँत नहीं होते ।

३. घोड़े की एक जाति ।