सामग्री पर जाएँ

संपुट

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संपुट ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्पुट]

१. पात्र के आकार की वस्तु । कटोरे या दोने की तरह चीज जिसमें कुछ भरने के लिये खाली जगह हो ।

२. खप्पर । ठोकरा । कपाल ।

३. दोना ।

४. ढक्कनदार पिटारी या डिबिया । डिब्बा । मंजूषा ।

५. अंजली ।

६. फूल के दलों का ऐसा समूह जिसके बीच खाली जगह हो । कोश ।

७. कपडे़ और गीली मिट्टी से लपेटा हुआ वह बरतन जिसके भीतर कोई रस या ओषधि फूँकते हैं ।

८. कटसरैया का फूल । कुरबक ।

९. हिसाब में बाकी या उधार ।

१०. एक तरह का रतिबंध (को॰) ।

११. गोलार्ध (को॰) ।

१२. घुँघरू (को॰) ।

संपुट पु ^२ वि॰ ढका हुआ । मुँदा हुआ । बंद । आवृत । जैसे, संपुट पाठ ।