सामग्री पर जाएँ

संयोजना

विक्षनरी से

संयोजना

  1. दो या अधिक वस्तुओं, विचारों या प्रक्रियाओं का संयोजन या जोड़।
  2. किसी योजना या प्रणाली का निर्माण करने की क्रिया।

IPA: /sən.joː.d͡ʒə.nɑː/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संयोजना संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. आयोजन । व्यवस्था । इंतजाम । तैयारी ।

२. मेल । मिलान ।

३. सहवास । स्त्री पुरुष का प्रसंग ।

४. भवबंधन का कारण । जन्म मरण के चक्र में बद्ध रखनेवाली बातें (बौद् ध) । विशेष—कामराग, रूपराग, अरूपराग, परिघ, मानस, दृष्टि, शीलव्रतपरभार्ष, विचिकित्सा, औद् धत्य और अविद्या इन सबकी गणना संयोजना में होती है ।

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • इस परियोजना में विभिन्न तकनीकों की संयोजना की गई है।
  • रासायनिक संयोजना से नई संरचना बनती है।