संसारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]संसारी ^१ वि॰ [सं॰ संसारिन्] [वि॰ स्त्री॰ संसारिणी]
१. संसार संबंधी । लैकिक । जैसे,—संसारी बातें ।
२. संसार में रहनेवाला । संसार की माया में फँसा हुआ । दुनिया के जंजाल से घिरा हुआ । जैसे,—संसारी जीवों के कल्याण के लिये यह कथा है ।
३. लोकव्यवहार में कुशल । दुनियादार ।
४. बार बार जन्म लेनेवाला । भवचक्र में बँधा हुआ । जैसे,—संसारी आत्मा ।
५. संसरण करनेवाला । दूर तक जाने या व्याप्त होनेवाला (को॰) ।
संसारी ^२ संज्ञा पुं॰
१. प्राणी । जीव ।
२. जीवात्मा [को॰] ।