सकारना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सकारना क्रि॰ अ॰ [सं॰ स्वीकरण]
१. स्वीकार करना । मंजूर करना ।
२. महाजनों का हुंडी की मिती पूरी होने के एक दिन पहले हुंडी देखकर उसपर हस्ताक्षर करना । विशेष—जो लोग किसी महाजन को हुंडी पर रुपए देते हैं, वे मिती पूरी होने से एक दिन पहले अपनी हुंडी उस महाजन के पास उसे दिखलाने और उससे हस्ताक्षर कराने के लिये ले जाते हैं । इससे महाजन को दूसरे दिन के दातव्य धन की सूचना भी मिल जाती है और रुपये पानेवाले को यह निश्चय भी हो जाता है कि कल मुझे रुपए मिल जायँगे ।