सखीसंप्रदाय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सखीसंप्रदाय संज्ञा पुं॰ [सं॰ सखी सम्प्रदाय] वैष्णवों का एक संप्रदाय । विशेष—इस संप्रदाय में भगवत्प्राप्ति के लिये गोपीभाव को एकमात्र उन्नत साधन माना गया है । इसके प्रवर्तक स्वामी हरिदासजी हैं । यह संप्रदाय निंबार्क मत की ही एक अवांतर शाखा है ।