सामग्री पर जाएँ

सज्जीबूटी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सज्जीबूटी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सञ्जीवनी] क्षुप जाति की एक वनस्पति जो प्रति वर्ष उत्पन्न होती है । विशेष—यह ६ से १८ इंच तक ऊँची होती है । इसकी शाखाएँ कोमल और पत्ते बहुत छोटे और तिकोने होते हैं । पुष्प छोटे और एक से तीन तक साथ लगते हैं । बीजकोष १ ।४ इंच तक के घेरे में गोलाकार होता है । इसका रंग प्रायः चमकीला गुलाबी होता है । इसमें बहुत ही छोटे छोटे बीज होते हैं । प्रायः इसी के डंठलों और पत्तियों से सज्जीखार तैयार होता है । यह क्षुप तीन प्रकार का पाया जाता हैं ।