सटक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सटक संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰ सट से]
१. सटकने की क्रिया । धीरे से चंपत होने या खिसकने का व्यापार ।
२. तंबाकू पीने का लंबा लचीला नैचा जो भीतर छल्लेदार तार देकर बनाया जाता है । विशेष—यह रबर की नली की भाँति लचोला और लपेटने य़ोग्य होता है । अधिक लंबे बाँस की निगाली रखने में अड़चन होती है, अतः लोग सटक का व्यवहार करते हैं ।
३. पतली लचनेवाली छड़ी । उ॰—चिलक चिकनई चटक सौं लफति सटक लौं आय । नारि सलौनी सांवरो नागिन लौं डसि जाय ।—बिहारी (शब्द॰) ।