सामग्री पर जाएँ

सतपुतिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सतपुतिया संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सप्तपुत्रिका] एक प्रकार की तोरई जो प्रायः सब प्रांतों में होती है । विशेष—इसके बोने का समय बर्षा ऋतु है । इसकी लता भूमी पर फैलती है या मँढ़े पर चढ़ाई जाती है । इसके फल साधारण तोरई से कुछ छोटे होते हैं और पाँच, सात या कभी कभी इससे भी अधिक संख्या में एक साथ गुच्छों में लगते हैं ।