सतभइया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सतभइया संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ सात + भाई] एक प्रकार की मैना (पक्षी) जिसे पेंगिया मैना भी कहते हैं । विशेष—इसकी लंबाई प्रायः एक बालिश्त होती है । इसका रंग पीलापन लिए भूरा होता है । इसके पैर और पंजे पीले होते है । ऋतुभेदानुसार यह रंग बदलती है । यह झुंड़ में रहती है और छोटे, घने वृक्षों या झड़ियों में घोंसला बनाती है । यह एक बार में प्रायः तीन अंडे देती है । यह बहुत शोर करती है । कहते हैं कि कोयल प्रायः अपने अंडे इसी के घोसले में रखती है ।